दिल की धड़कन बढ़ गयी थी मेरे पिता अमरनाथ सिंह की । उनंेह् लगा कि अब उन्हें हार्ट अटैक आनेवाला है । वैसे वो दिल के मरीज न थे । इस समय रात के नौ बज रहे थे । पिता ने मुझे अपने मित्र को फोन कर बुलाने कहा । वे अस्पताल में भर्ती होना चाहते थे ।
आधा घंटे के बाद मित्र महोदय अपनी कार ले के आये ।
रात के सन्नाटे में कार अस्पताल की ओर बढ़ रही थी । कार की पिछली सीट पर पिता के संग मैं बैठी थी ।
सुनी सड़कें मुझे भयभीत कर रहीं थीं।
आधे घंटे में हम अस्पताल में थे ।
मेरे पिता बहुत हिम्मती थे । वे चल कर इमरजेंसी विंग के डॉक्टर के पास गये । मैं भी बेवड़ी उनंेह् व्हील चेयर पर बैठा कर नहीं ले गई ।
इमरजेंसी के डाक्टर ने पिता को चेक कर के ICU में भर्ती करने कहा । अब मुझे स्थिति की गंभीरता समझ आयी । पिता के मि त्र व्हील चेयर लाये और ICU के वार्ड में मेरे पिता को भर्ती किया गया ।
मित्र महोदय अपने घर लौट गए और मैं अस्पताल के बरामदे में अकेली रह गई । बरामदे की जमीन पर कुछ लोग बैठे थे । मैं रात को न सोउं तो मेरी तबीयत खराब हो जाती है । अनजाने लोगों के साथ रात में मुझे जमीन पर बैठान सुरक्षित न लगा । क्या पता वे कौन थे । हो सकता है वे थोड़ी देर में उठ कर चले जाते । मुझे सिस्टर रूम के पास बैठना सही लगा ।
सिस्टर रूम दूसरी विंग में था । रात में खुले आकाश से होते हुए दूसरे विंग में जाना एक अनुभव था ।
सिस्टर रूम के सामने इमरजेंसी वार्ड के सारे बेड खाली थे । मैने सिस्टर से एक बेड पर सोने की परमिशन मांगी । पी एस यू अस्पताल की सिस्टर प्रायः दयालु होती हैं । उन्होंने मुझे बेड पर रात बिताने की अनुमति दे दी । अब मेरे पास लेटने की जगह थी । छः बेड वाले रूम में मध्यम रोशनी में सोना भी मेरे लिये चिता का विषय था । मैं दरवाजे के पासवाले बेड पर लेट गई । हर थोड़ी देर के बाद आँख खुलती बाहर का बरामदा देखती ।
इसप्रकार ICU में पिता और खाली वार्ड में मैं । आखिर रात बीत ही गई ।
सुबह की रोशनी होते ही मैं ICU पहुंची । पिता ठीक थे । उन्होंने मुझे पॉकेट से निकाल कर पैसे दिये और दूध लाने कहा । अस्पताल के कैंपस के बाहर एक गुमटी में गर्म दूध मिलता था । मैं अपनी गिलास में दूध ले आयी ।
पिता के पास अस्पताल से फ्री ्टरीटमेंट का कार्ड था । मुझे पैसों की चिन्ता करने की बात नहीं थी ।
दिन में दस बजे मेरी माँ आ गई ।
मैं निश्चिंत हुई और घर लौट आयी ।
No comments:
Post a Comment