Thursday, 16 July 2026

मेरी बिल्ली

 

 

 

वो मेरी बिल्ली थी । मैने उसका कोई नाम न रखा था । उसे मैने पाला नहीं था । वह प्रतिदिन सबेरे नौ दस बजे हमारे घर आ जाती थी । उसे मैं भगोने में  दूध देती थी । जब तक वो दूध पीती थी मेरी दोनों बेटियां उसे सहलाती थी ।

 

बिल्ली दूध पी कर हमारे गार्डन में घूमती रहती थी कभी कभी वह मेरी माँ की कुर्सी के नीचे बैठ जाती थी । मेरी माँ को बिल्ली से नफरत थी । उसका कहना था बिल्ली के बाल से डिप्थीरिया होता है । पर माँ की कौन सुने । जाड़े में वो रात को मेरे बच्चों के कपड़ों पर चढ़ कर सोने लगी । कपड़े झूले के केस में रख कर मैं पलंग के नीचे सरका देती थी । जाड़े की ठंड से बचने के लिए रात में बिल्ली घर में आ जाती थी ।

 

एक रात तो बिल्ली महारानी मेरी रजाई पर चढ़ कर सो गई । मेरी नींद रात में खुली तो देखी कि बिल्ली मेरे सीने पर की रजाई पर चढ़ कर सो रही है । मैं डर गई । मेरे बगल में मेरी दोनों बेटियां सो रहीं थीं । मुझे जगा देख बिल्ली भाग गई ।

 

अब मुझे डर लगने लगा । मेरी माँ ने कहा बिल्ली दूर छोड़ आओ । अपनी जान सबको प्यारी होती है । मैने बिल्ली को दूर छोड़ने का निर्णय ले लिया ।

 

बिल्ली को जूते के डिब्बे में रख कर तीस किलोमीटर दूर एक कॉलोनी में छोड़ दिया गया ।

 

मैने चैन की सांस ली ।

 

तीन दिन बाद देख रही हूँ । बिल्ली रास्ता ढूंढते हुए हमारे घर आ गई है।

 

अब  बिल्ली को मार्केट में छोड़ने का निर्णय लिया गया i होटल रहता है वहां । वहाँ रह लेगी हमारी बिल्ली । वहाँ उसे खाना भी मिलता रहेगा ।

इस प्रकार बिल्ली को घर से दूर मार्केट में छोड़ा गया ।

 

इस बार बिल्ली नहीं लौटी ।

 

मैं एक बार उसी मार्केट में अपनी बेटियों के लिये कपड़ा खरीदने गई । मैने देखा एक बिल्ली अपने बच्चों के साथ दुकान के सामने खड़ी मुझे देख रही है ।

 

मुझे लगा जरूर यह मेरी बिल्ली ही है । अन्यथा वो मुझे क्यों देखती ।

 

बिल्ली अपने नए संसार में खुश थी और मैं उसके परिवार को देख कर खुश हुईं।

 

 

Thursday, 9 July 2026

रात में पेशेंट

 


 

 

दिल की धड़कन बढ़ गयी थी मेरे पिता अमरनाथ सिंह की । उनंेह् लगा कि अब उन्हें हार्ट अटैक आनेवाला है । वैसे वो दिल के मरीज न थे । इस समय रात के नौ बज रहे थे । पिता ने मुझे अपने मित्र को फोन कर  बुलाने कहा । वे अस्पताल में भर्ती होना चाहते थे  ।

 

आधा घंटे के  बाद मित्र महोदय अपनी कार ले के आये ।

 

रात के सन्नाटे में कार अस्पताल की ओर बढ़ रही थी ।  कार की पिछली सीट पर पिता के संग मैं बैठी थी ।

 

सुनी सड़कें मुझे भयभीत कर रहीं थीं।

 

आधे घंटे में हम अस्पताल में थे ।

 

मेरे पिता बहुत हिम्मती थे । वे चल कर इमरजेंसी विंग के डॉक्टर के पास गये । मैं भी बेवड़ी उनंेह् व्हील चेयर पर बैठा कर नहीं ले गई ।

 

इमरजेंसी के डाक्टर ने पिता को चेक कर के ICU में भर्ती करने कहा । अब मुझे स्थिति की गंभीरता समझ आयी । पिता के मि त्र व्हील चेयर लाये और ICU के वार्ड में मेरे पिता को भर्ती किया गया ।

 

 मित्र महोदय अपने घर लौट गए और मैं अस्पताल के बरामदे  में अकेली रह गई । बरामदे की जमीन पर कुछ लोग बैठे थे । मैं रात को न सोउं तो मेरी तबीयत खराब हो जाती है । अनजाने लोगों के साथ रात में मुझे जमीन पर बैठान सुरक्षित न लगा । क्या पता वे कौन थे । हो सकता है वे थोड़ी देर में उठ कर चले जाते । मुझे सिस्टर रूम के पास बैठना सही लगा ।

 

सिस्टर रूम दूसरी विंग में था । रात में खुले आकाश से होते हुए दूसरे विंग में जाना एक अनुभव था ।

 

सिस्टर रूम के सामने इमरजेंसी वार्ड के सारे बेड खाली थे । मैने सिस्टर से एक बेड पर सोने की परमिशन मांगी । पी एस यू अस्पताल की सिस्टर प्रायः दयालु  होती हैं । उन्होंने मुझे बेड पर रात बिताने की अनुमति दे दी । अब मेरे पास लेटने की जगह थी । छः बेड वाले रूम में  मध्यम रोशनी में सोना भी मेरे लिये चिता का विषय था । मैं दरवाजे के पासवाले बेड पर लेट गई । हर थोड़ी देर के बाद आँख खुलती बाहर का बरामदा देखती ।

इसप्रकार ICU में पिता और खाली वार्ड में मैं । आखिर रात बीत ही गई ।

 

सुबह की रोशनी होते ही मैं ICU पहुंची । पिता ठीक थे । उन्होंने मुझे पॉकेट से निकाल कर पैसे दिये और दूध लाने कहा । अस्पताल के कैंपस के बाहर एक गुमटी में गर्म दूध मिलता था । मैं अपनी गिलास में दूध ले आयी ।

 

पिता के पास अस्पताल से फ्री ्टरीटमेंट का कार्ड था । मुझे पैसों की चिन्ता करने की बात नहीं थी ।

 

दिन में दस बजे  मेरी माँ आ गई ।

 

मैं निश्चिंत हुई और घर लौट आयी ।

 

 

मेरी बिल्ली

      वो मेरी बिल्ली थी । मैने उसका कोई नाम न रखा था । उसे मैने पाला नहीं था । वह प्रतिदिन सबेरे नौ दस बजे हमारे घर आ जाती थी ...